Monday, April 27, 2026

छत्तीसगढ़ में बंदूकों की होम डिलीवरी, गोली और मैग्जीन फ्री, गन सप्लायर बोला- 1000 में बुकिंग कराओ, कट्‌टा-पिस्टल सब मिल जाएगा

छत्तीसगढ़ के शहरों में यूपी-बिहार से अवैध हथियारों की होम डिलीवरी हो रही है। वॉट्सऐप पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। - Dainik Bhaskarरायपुर.छत्तीसगढ़ के शहरों में यूपी-बिहार से अवैध हथियारों की होम डिलीवरी हो रही है। वॉट्सऐप पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। इसमें एक पिस्टल की तस्वीर है। मैसेज में लिखा गया कि जिस किसी भाई को सामान (अवैध हथियार) चाहिए 8445******* नंबर पर संपर्क करें। डीलर ने पिस्टल के साथ 30 गोली और 2 मैग्जीन फ्री देने का दावा किया।

इस नंबर पर दैनिक भास्कर रिपोटर्स की टीम ने कॉल किया। फोन उठाने वाले आर्म्स डीलर ने ऐसे बात कि जैसे ऑनलाइन शॉपिंग से कोई खिलौना बेचने की बात हो। खुद को उसने UP का रहने वाला बताया और बस 1 हजार रुपए के बुकिंग अमाउंट के बाद कट्‌टा-पिस्टल सब कुछ डिलीवरी करने को तैयार हो गया।