Wednesday, August 5, 2026

गृह मंत्री अमित शाह 7 जनवरी को करेंगे छत्तीसगढ़ दौरा, आकांक्षी योजनाओं की करेंगे समीक्षा…

रायपुर। गृह मंत्री अमित शाह 7 जनवरी को छत्तीसगढ़ आएंगे. दौरे के दौरान कोरबा में आकांक्षी जिले में केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे. इसके अलावा सभा को भी संबोधित करने के आसार हैं जानकारी के अनुसार, गृह मंत्री अमित शाह 7 तारीख को झारखंड़ से छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे. रायपुर में पहुंचने के बाद कोरबा जिले पहुंचेंगे, जहां आकांक्षी जिलों में केंद्रीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करेंगे. इसके अलावा स्थानीय और भाजपा जनप्रतिनिधि की सभा को संबोधित कर सकते हैं. बता दे एक बाद शुरू हो रहे वर्ष 2023 में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होगा. ऐसे में अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे को अहम माना जा रहा है. हालांकि, अभी गृह मंत्री का प्रोटोकाल जारी नहीं हुआ है, लेकिन अमित शाह के आने की खबर से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है.