Wednesday, August 5, 2026

लोकसभा प्रवास में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र हरदी बाजार के रेकी में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सांसद गोमती साय पूर्व संसदीय सचिव कटघोरा के पूर्व विधायक लखन देवांगन ने किया आमसभा को संबोधित

कोरबा लोकसभा प्रवास कार्यक्रम अंतर्गत भ्रष्टाचारी कांग्रेस हटाओ छत्तीसगढ़ बचाओ अभियान के तहत छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल रायगढ़ से सांसद गोमती साय भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव कोरबा जिला संगठन के नवनियुक्त प्रभारी श्याम बिहारी जायसवाल सह प्रभारी गोपाल साहू कटघोरा विधानसभा के हरदी बाजार क्षेत्र ग्राम रेकी पहुंचे भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा स्तर पर भ्रष्टाचारी कांग्रेस हटाओ छत्तीसगढ़ बचाओ कार्यक्रम पूरे प्रदेश में चला रही है। इसके लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है । कोरबा लोकसभा में भरतपुर सोनहत मरवाही मनेंद्रगढ़ चिरमिरी एवं बैकुंठपुर के बाद कटघोरा विधानसभा पहुंची। रेकी में आमसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने प्रदेश की भूपेश सरकार को जमकर निशाना साधा । उन्होंने प्रदेश में हो रहे अपराध चोरी डकैती लूट हत्या दुष्कर्म जैसी हो रही घटनाओं के पीछे कांग्रेस का हाथ होना बताया। साथ ही शांतिप्रिय प्रदेश आज अपराध की सीमा को पार कर चुकी है, जनसभा को रायगढ़ सांसद गोमती साय ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की भूपेश सरकार आदिवासीयों का ध्यान भटका रही है गरीब आदिवासियों का शोषण कर रही है। साथ ही पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के 32 %आरक्षण को हाईकोर्ट में आरक्षण कम करवा कर राजनीतिक रोटी सेक रही है और उन को बरगला रही है। पूर्व संसदीय सचिव लखन देवांगन ने कहा की चुनाव के पूर्व अनेकों लोक लुभावने घोषणा पत्र जारी कर सत्ता हासिल तो कर लिया लेकिन अपने वादे के मुताबिक आज एक भी वादे पूरे नहीं कर पाए कांग्रेस के संरक्षण में कटघोरा विधानसभा के गेवरा कोल माइंस में करोड़ों अरबों की खुलेआम चोरी हो गई भ्रष्टाचार अवैध वसूली के अलावा कुछ भी कार्य नहीं हुआ। कार्यक्रम को प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह देव, वरिष्ठ भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल एवं खाद्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष ज्योति नंद दुबे ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर जिला प्रभारी श्याम बिहारी जायसवाल, सह प्रभारी गोपाल साहू, जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, जिला महामंत्री संतोष देवांगन, केदारनाथ अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष उमा भारती सराफ, डॉ.आलोक सिंह, मनोज शर्मा, गोविंद सिंह राजपूत, नरेश टंडन, राजेंद्र राजपूत, प्रेम चंद पटेल, मनोज मिश्रा, चुलेश्वर राठौर, दीपक जायसवाल, उत्तम पटेल, दुष्यंत शर्मा, मुकेश जायसवाल, सतीश झा, मंडल अध्यक्ष हरीश थारवानी, धन्नु दुबे, विनोद यादव, सूर्य प्रकाश शर्मा, लक्ष्मीकांत जगत, नवदीप नंदा, अजय चंद्रा, टेकचंद अग्रवाल, वैशाली रतनापरखी, ललिता डिक्सेना, बुधवारा देवांगन, उत्तरा कुंभकार, उषा विश्वकर्मा, डॉ विजय राठौर, दुर्गेश कश्यप विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।