Wednesday, June 24, 2026

CG में बागियों ने कितना खेल बिगाड़ा:कांग्रेस के 4 बागियों की जिद से बीजेपी प्रत्याशी निकले आगे, बीजेपी के बागी नुकसान नहीं पहुंचा पाए

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में मतगणना जारी है। बीजेपी प्रत्याशियों ने छत्तीसगढ़ में कमल खिला दिया है। कांग्रेस जो पिछली बार पूर्ण बहुमत से सरकार बनाकर आई वह करीब 35 सीटों पर सिमट रही है। इसमें बागियों ने भी कांग्रेस को नुकसान पहुंचाया है। 13 सीटों कांग्रेस के बागी उतरे थे। इनमें 4 सीटों पर तो उन्हें अच्छे वोट मिले हैं।

इस विधानसभा चुनाव में बात करें, बागियों की तो पार्टी से नाराज होकर कांग्रेस के 13 बागी और बीजेपी के 5 बागी मैदान में उतरे थे। इसके अलावा चार से ज्यादा भितरघाती भी साइलेंट मोड में पार्टी प्रत्याशी को नुकसान पहुंचा रहे है। हालांकि कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं ने दावा किया था, कि बागी उनके प्रत्याशियों का कुछ नहीं कर सकते। लेकिन मतगणना के दौरान कांग्रेस के पांच बागियों की जिद के कारण पार्टी से निर्धारित किए गए प्रत्याशी संकट में दिख रहे है। इन पांच विधानसभा सीटों में कांग्रेस प्रत्याशियों से ज्यादा लीड लेकर बीजेपी प्रत्याशी आगे चल रहे है। हालांकि बीजेपी के नेताओं का दावा बिल्कुल सटीक बैठा है। बीजेपी के पांच बागियों ने चुनावी मैदान में ताल ठोकी थी। लेकिन इन बागियों को जनता का प्यार ना के बराबर मिला है।

कांग्रेस के इन बागियों ने बिगाड़ा गणित

सीट बागी प्रत्याशी कितने वोट मिले कांग्रेस ने इन्हें दी टिकट इस पार्टी के प्रत्याशी जीते
अंतागढ़ अनूप नाग-निर्दलीय 9415 रुप सिंह पोटाई बीजेपी के विक्रम मंडावी जीते
रायपुर उत्तर अजीत कुकरेजा- निर्दलीय 22,939 कुलदीप जुनेजा बीजेपी के पुरंदर मिश्रा जीते
लोरमी सागर सिंह- JCCJ 15,910 थानेश्वर साहू बीजेपी के अरुण साव जीते
जशपुर प्रदीप खेस्स- निर्दलीय 7571 विनय भगत बीजेपी की रायमुनि भगत जीतीं

 

लोरमी सीट से कैसे बिगड़ा खेल इस सीट से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सागर सिंह बैस टिकट के लिए दावेदारी कर रहे थे लेकिन पार्टी ने पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू को टिकट दिया। जिसके बाद सागर सिंह JCCJ में शामिल हुए और चुनाव लड़ा। सागर सिंह के समर्थक अब तक कांग्रेस के लिए काम कर रहे थे साथ ही जिला अध्यक्ष होने की वजह से कार्यकर्ताओं के बीच अच्छी पकड़ भी थी। बैस के बागी होने से कांग्रेस को इस सीट से नुकसान हुआ। हालांकि यहां बीजेपी से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव प्रत्याशी हैं जिनका खुद का जनाधार भी अच्छा है। वहीं लोरमी से एक निर्दलीय प्रत्याशी संजीत बर्मन को भी 25 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं।

इन बागियों ने बढ़ाई थी चिंता

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा और कांग्रेस से 18 बागी 17 सीटों से चुनावी मैदान में उतर गए थे। इनमें से कई ने जोगी कांग्रेस का दामन थामा था, तो कुछ निर्दलीय डटे थे। जबकि कांग्रेस विधायक चिंतामणि महाराज ने बीजेपी में शामिल होकर उनके प्रत्याशी को अपना समर्थन दिया था।

कांग्रेस के ये बागी थे मैदान में

सीट बागी प्रत्याशी इस पार्टी से लड़ेंगे चुनाव कांग्रेस ने इन्हें दी टिकट
पामगढ़ गोरेलाल बर्मन जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ शेषराज हरबंश
सराईपाली किस्मत लाल नंद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ चातुरी नंद
अंतागढ़ अनुप नाग निर्दलीय रुप सिंह पोटाई
कसडोल गोरेलाल साहू निर्दलीय संदीप साहू
रायपुर उत्तर अजीत कुकरेजा निर्दलीय कुलदीप जुनेजा
लोरमी सागर सिंह जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ थानेश्वर साहू
दंतेवाड़ा अमूलकर नाग निर्दलीय छविन्द्र कर्मा
रायगढ़ शंकर नाग निर्दलीय प्रकाश शक्राजीत नायक
धमतरी लोकेश्वरी साहू निर्दलीय ओंकार साहू
जशपुर प्रदीप खेक्सा निर्दलीय विनय भगत
लैलूंगा महेन्द्र सिदार निर्दलीय विद्यावती सिदार
भाटापारा मनोहर साहू निर्दलीय इंद्र साव
कोटा सागर बैस जेसीसीजे अटल श्रीवास्तव

बीजेपी के बागी नहीं बढ़ा पाए परेशानी

विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी से बगावत करके बीजेपी के पांच प्रत्याशी मैदान में उतरे थे। मतदान के दौरान इन प्रत्याशियों ने समीकरण बिगाड़ने का दावा किया था। इन बागियों के दावों को बीजेपी ने सिरे से खारिज कर दिया था। मतगणना के दौरान बीजेपी नेताओं का दावा सही साबित हुआ। बीजेपी के बागी उनके प्रत्याशियों को नुकसान नहीं पहुंचा पाए

बीजेपी के ये बागी थे मैदान में

सीट बागी प्रत्याशी/ वोटों की संख्या पार्टी इन्हे मिली टिकट
गुण्डरदेही राजेन्द्र राय- 407 जनता कांग्रेस छत्तीसगढ वीरेन्द्र साहू
रायपुर उत्तर सावित्री जगत- 371 निर्दलीय पुरंदर मिश्रा
रायगढ़ गोपिका गुप्ता- 166 निर्दलीय ओपी चौधरी
वैशाली नगर संगीता शाह- 403 निर्दलीय रिकेश सेन
मस्तुरी चांदनी भारद्वाज- 1181 जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ कृष्णमूर्ति बांधी

बागियों पर दोनो पार्टियों पर की कार्रवाई

भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने बागियों पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई की है। दोनो पार्टी के आला नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा ने 6 तो कांग्रेस ने 22 पदाधिकारियों को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

कांग्रेस ने इन पर की कार्रवाई

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने विधायक किस्मतलाल नंद, गोरेलाल बर्मन, सागर सिंह बैस समेत 15 नेताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्काषित कर दिया है। इस तरह कांग्रेस ने अब तक 22 से अधिक नेता और कार्यकर्ताओं को पार्टी से बाहर किया है। जिन लोगों पर कार्रवाइ हुई उनका नाम प्रभातबेला मरकाम, महेन्द्र सिदार, सागर सिंह बैस, सूरज बर्मन, शिव ध्रुव, निर्मल दिवाकर, गुड्डू महाराज, गोरेलाल बर्मन, किस्मतलाल नंद, मनोज आडिल, मनोहर साहू, आनंद कुकरेजा, रसागर दुल्हानी और अजहर अली शामिल हैं। इन बागियों को 6 साल के लिए निष्काषित किया है।

भाजपा ने इन पर की कार्रवाई

भाजपा के निष्कासन कार्रवाई में चार बालोद जिले से हैं। जबकि एक- एक सूरजपुर और रायपुर से हैं। भाजपा ने रायपुर उत्तर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रही सावित्री जगत, भटगांव से सूरजपुर महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रामबाई देवांगन और गुंडरदेही से मंडल मंत्री मुरली साहू को निष्कासित किया है। वहीं बालोद के पूर्व पार्षद प्रत्याशी भगवती साहू, मिथलेश साहू और सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक खेदूराम साहू को पार्टी ने निष्कासित कर दिया है।