Wednesday, October 21, 2026

एसईसीएल की जमीन पर अवैध निर्माण, कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

कोरबा के हेलीपैड (मुड़ापार) स्थित ग्रीन जोन नर्सरी में पेड़ों की कटाई और बिना अनुमति सामुदायिक भवन का निर्माण कराए जाने पर कलेक्टर अजीत वसंत ने संज्ञान लेते हुए एसडीएम, पटवारी और निगम अमले को मौके पर भेजा। जांच में पता चला कि 8.42 लाख की लागत से हो रहा निर्माण बिना एनओसी और अनुमति के किया जा रहा है।