Monday, June 29, 2026

ISRO ने अयोध्या की सैटेलाइट इमेज जारी की:भारतीय सैटेलाइट्स से राम मंदिर की झलक दिखी; सरयू नदी-दशरथ महल भी नजर आया

नई दिल्ली.ISRO ने राम लला के प्राण प्रतिष्ठा से एक दिन पहले रविवार (21 जनवरी) को स्पेस से ली गई अयोध्या राम मंदिर की तस्वीरें जारी की हैं। इन तस्वीरों में 2.7 एकड़ में बना राम मंदिर देखा जा सकता है।

ये तस्वीरें भारतीय सैटेलाइट्स से ली गई हैं। इसमें राम मंदिर के अलावा सरयू नदी, दशरथ महल और अयोध्या रेलवे स्टेशन भी साफ नजर आ रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माणाधीन राम मंदिर की ये तस्वीरों लगभग एक महीने पहले 16 दिसंबर 2023 को खींची गई थी। इसके बाद घने कोहरे के कारण स्पेस से मंदिर साफ नहीं दिख पा रहा है।

देखिए अयोध्या की सैटेलाइट तस्वीरें…

स्पेस में भारत में 50 से ज्यादा सैटेलाइट्स हैं। उनमें से कुछ का रिजाल्यूशन एक मीटर से भी कम है। ISRO की हैदराबाद स्थित नेशनल रिमोट स्पेस एजेंसी ने इन तस्वीरों को साफ किया है।