Thursday, July 30, 2026

KORBA: हादसे में 2 लोग घायल, CCTV कैमरे में कैद हुआ हादसा, लोगों में आक्रोश

कोरबा में दर्री थाना क्षेत्र के जेलगांव चौक पर बेकाबू हाईवा ने सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर और बाइक को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर चालक और बाइक सवार घायल हो गए। हादसा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक घटना के बाद हंगामा मच गया। राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसकी सूचना दर्री पुलिस को दी गई। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर लिया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

दर्री से कोरबा की ओर जा रहा था ट्रेलर

बताया जा रहा है कि ट्रेलर दर्री से कोरबा की ओर जा रहा था। बाइक सवार भी उसी उसी दिशा से जा रहा था, जबकि ट्रैक्टर अपनी वाहन को मोड़ रहा था। इसी बीच ट्रेलर चालक ने सड़क के बीचों बीच बाइक को चपेट में ले लिया और ट्रैक्टर को टक्कर मार दी।

कोरबा में बेलगाम हाईवा ने ट्रैक्टर और बाइक सवार को मारी टक्कर ।