Tuesday, April 21, 2026

*कोरबा: केराकछार में आकाशीय बिजली गिरने से 20 मवेशियों की मौत, इलाके में फैली सनसनी*

ग्राम केराकछार में उस समय सनसनी फैल गई, जब आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 20 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय चरवाहे थोड़ी दूर होने के कारण सुरक्षित बच गए। इस हादसे में करीब एक दर्जन किसानों को भारी नुकसान हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सा विभाग को पत्राचार किया गया है। बुधवार को पुलिस और राजस्व विभाग की मौजूदगी में मवेशियों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

**कोरबा: केराकछार में आकाशीय बिजली गिरने से 20 मवेशियों की मौत, इलाके में फैली सनसनी**