जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ने आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्व. श्री राजीव गांधी का 80वां जन्मदिवस सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय टी.पी. नगर, कोरबा में स्व. श्री राजीव गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित कांग्रेस जनों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।






