Saturday, August 22, 2026

कोरबा: सड़क हादसे में बाइक सवार महिला शिक्षिका की मौत

कोरबा // कोरबा -कुसमुंडा सड़क मार्ग एक बड़े सड़क हादसे की खबर है । सड़क हादसा मे महिला शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई, यह घटना शाम लगभग 7:30 बजे घटित हुई। कुसमुंडा से कोरबा की ओर जा रहे बाइक सवार दंपत्ति कन्हैया लाल यादव एवं सविता यादव निवासी वैशाली नगर खमरिया की बाइक को साइलो के बगल में मुख्य मार्ग पर डंपर पुल से ठीक पहले कोरबा से कुसमुंडा की ओर आ रही काले रंग की एक्सयूवी कार ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया, इस हादसे में बाइक सवार कन्हैया लाल यादव एवं उनकी पत्नी सविता यादव गंभीर रूप से घायल हो गए घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची, और दोनों घायलों को जिला अस्पताल ले गई, मौके पर उपस्थित प्रत्यक्षदर्शीयो ने बताया कि महिला शिक्षिका की मौके पर ही मौत हो गई थी । महिला सर्वमंगला नगर सुमन भारती स्कूल में पदस्थ हैफिलहाल सूचना मिलते ही कुसमुंडा थाना प्रभारी राजेश जांगड़े पुलिस बल के साथ मौके पर पंहुचे और घटना की जानकारी जुटाते हुए जांच कर रहे हैं।