Tuesday, August 4, 2026

KORBA: बच्चों की लड़ाई में बड़े भी आपस में उलझे:पड़ोसी ने मारा, तो पीड़ित पिता पहुंचा थाने

कोरबा जिले के सीएसईबी चौकी क्षेत्र में बच्चों की लड़ाई के बीच बड़े भी आपस में उलझ गए। एक बच्चे ने लड़ाई-झगड़े में दूसरे बच्चे के सिर पर पत्थर मार दिया, जिससे वो घायल हो गया। इसके बाद पड़ोसी ने डंडे से उसकी पिटाई कर दी। बस इसके बाद दोनों बच्चों के परिवारों में भी झगड़ा होने लगा। मामला इतना बढ़ा कि दोनों ही पक्ष थाने पहुंच गए।

इधर पुलिस पर पीड़ित पिता को बाहरी बताकर मारपीट करने का आरोप है। पीड़ित ने कहा कि थाना प्रभारी ने ये कहकर उसकी पिटाई कर दी कि वो बाहरी है और बाहर के लोग यहां आकर माहौल खराब कर रहे हैं। उसने आरोप लगाया कि ASI ने उसे बेल्ट से इतना पीटा कि शरीर पर जख्म हो गए हैं। पीड़ित ने मीडियाकर्मियों को उन जख्मों को भी दिखाया। पीड़ित ने कहा कि उसे एक महिला से माफी मांगने के लिए भी मजबूर किया गया।

जानकारी के मुताबिक, सीएसईबी चौकी इलाके की एक बस्ती में उत्तर प्रदेश का मूल निवासी गुड्डू काफी सालों से रहा रहा है। उसके बच्चे का पड़ोस के एक बच्चे से झगड़ा हो गया। इस पर उसने पत्थर से गुड्डू के बेटे के सिर पर हमला कर दिया। इससे बच्चे का सिर फट गया।