Friday, May 1, 2026

कोरबा: वैशाली नगर में ग्राम विकास समिति का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, केदारनाथ अग्रवाल रहे मौज़ूद

कोरबा। वैशाली नगर में आयोजित ग्राम विकास समिति वैशाली नगर, ग्राम विकास महिला शक्ति वैशाली नगर एवं वैशाली नगर स्पोर्ट्स क्लब समिति के शपथ ग्रहण समारोह में समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान समिति के सदस्यों ने ग्राम की उन्नति और विकास हेतु शपथ ली। समारोह में उपस्थित ग्रामवासियों और समिति के सदस्यों ने वैशाली नगर की समस्याओं और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।

मुख्य अतिथि केदारनाथ अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि एसईसीएल प्रबंधन ने भू विस्थापित के बसाहट के लिए वैशाली नगर को विकसित किया था, जिसमें ज्यादातर ग्राम बरपाली के भू विस्थापित निवास करते हैं। लेकिन समय के साथ यहां दी जाने वाली मूलभूत सुविधाओं का अभाव हो गया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि एसईसीएल प्रबंधन को इन मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए और जल्द ही समाधान निकालना चाहिए।

समिति के पदाधिकारियों ने भी मुख्य अतिथि के बातों को समर्थन देते हुए कहा कि अगर एसईसीएल प्रबंधन जल्द उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करता है, तो आने वाले समय में उग्र प्रदर्शन किया जाएगा। पदाधिकारियों ने यह भी बताया कि वैशाली नगर में मूलभूत सुविधाओं की कमी के कारण निवासियों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिसमें पानी, बिजली, सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं की प्रमुख रूप से शामिल हैं।

शपथ ग्रहण समारोह में विशेष रूप से ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के लिए खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर वैशाली नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने भी भाग लिया और अपनी समस्याओं और सुझावों को साझा किया।

समारोह के अंत में केदारनाथ अग्रवाल ने सभी उपस्थित सदस्यों को आश्वासन दिया कि वे एसईसीएल प्रबंधन से संपर्क कर इन समस्याओं को जल्द से जल्द हल करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामवासियों की मेहनत और संघर्ष को देखते हुए वे पूरी कोशिश करेंगे कि वैशाली नगर की समस्याएं जल्द ही समाप्त हो और यहां के लोग सुखद और सुरक्षित जीवन जी सकें।

इस शपथ ग्रहण समारोह ने वैशाली नगर की समस्याओं को एक बार फिर से सबके सामने लाकर रख दिया है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान निकलेगा और वैशाली नगर फिर से अपने पुराने गौरव को प्राप्त करेगा।

वैशालीनगर स्पोर्टस क्लब: 01 अनिल यादव, 2 लक्ष्‌मी पटेल, 3 महेन्द्र पाल यादव, 4. मदन गोपाल यादव, 5 नन्द गोपाल यादव आनन्द यादव, 7 रामचरण यादव 8 शेष यादव, 9 विजय यादव (KD), 10 राजू यादव, 11 पाल सिंह, 12 महेश साप्त, 13 विकास सादव, 14 तुषार यादव, 15 शिव कुमार यादव, 16 अनिल यादव, 17 आशिष यादव, 18 स्वामी लाल यादव, 19 संजय पाल यादव, 20 विष्णु यादव, 21 सुनिल यादव, 22 मनीष यादव, 23 मिथलेश सिंह, 24 हेम सिंह, 25 हरपाल सिंह, 26 निरेद्र यादव, 27 विजय यादव, 28 राकेश यादव, 29 अविनाश सिंह, 30 उपेन्द्र यादव

 ग्राम विकास समिति वैशालीमार: संरक्षक माननीय श्री केदारनाथ अग्रवाल जी, अध्यक्ष श्री गजानन यादव, उपाध्यक्ष श्री चैतराम यादव, उपाध्यक्ष श्री मधु लाल यादव, कोषा अध्यक्ष श्री सुबेचन्द्र यादव, उप कोषा अध्यक्षा श्री माखन यादव श्री महेन्द्र पाल यादव, साथव सह सचिव श्री लाल सिंह, संगठन सचिव:- श्री जिवराखन यादव, श्री लक्ष्मी पटेल, श्री गोरे लाल यादव, श्री अनिल यादव, श्री महेश यादव, वरिष्ठ सदस्य :- श्री मनोहर यादव, श्री जमचंद यादव, श्री हरचंद यादव, श्री सनन्द यादव, श्री गोवर्धन यादव, श्री काशी लाल, श्री चमरा सिंह, श्री कवल सिंह, कार्यकारिणी सदस्य :-श्री रामचन्द्र यादव, श्री गौतम यादव, श्री विष्णु यादव, श्री तिरिय राम, श्री लाल जी, श्री एवं साई, श्री जबल सिंह, श्री आशिक साई, श्री रूपलाल यादव, श्री अजय यादव, श्री पूरन यादव, श्री संदीप यादव, श्री विजेन्द्र यादव

ग्राम विकास महिला शाक्ति के अध्यक्ष श्रीमति रेखा रानी यादव, उपाध्यक्ष श्रीमति रुकमणी, उपाध्यक्ष श्रीमति फूलबाई, कोषा अध्यक्ष सुखवाई, उप कोषा अध्यक्ष के श्रीमति ममता, उप कोषा अध्यक्ष श्रीमति नरेश्वरी सचिव श्रीमति चेतना, सहसचिव श्रीमति राजकुमारी सहसचिव श्रीमति सल्ली, सलाहकार,कार्यकारणी, संगठन प्रमुख,  सुरुज बाई,  सुनीता, लीला, अनुपी बाई, नीरा, राम कुंवार, सुरुज कुंवर, महेश बाई,  रामबाई, अहिल्या, अनिता, राशिलता, धनकुंवर, लगन, रमला, चमरीन बाई, कमला यादव, परमेश्वरी, कौशिष्या बाई, उमा, सीता कंवर,  उर्मिला, सुखबाई, दूज बाई, चंदा बाई, गौरी कंवर, सदस्य:-उमेद बाई, लता, राधा, फसन महंत, धनेश्वरी, चंदा महंत,  तीज बाई, राथ, बक्ष्मीन, पुरान बाई, कांति, विमलेश्वरी