
कोरबा।** जिले में चल रही अवैध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में उरगा थाना और बालको थाना पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। उरगा थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में ग्राम तरदा नदियाखार में जुआ खेलते हुए तीन जुआरियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि बालको थाना प्रभारी अभिनव कांत की टीम ने बालको अस्पताल के पीछे सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया।
**जुआ फड़ पर रेड की कार्रवाई**
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग रुपये-पैसे का दांव लगाकर 52 पत्तियों से जुआ खेल रहे हैं। इस सूचना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों का गठन किया गया और दोनों थाना क्षेत्रों में जुआ फड़ पर रेड की कार्रवाई की गई। पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे, लेकिन टीम ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ा।
**गिरफ्तारी और बरामदगी**
उरगा और बालको थाना क्षेत्र में हुई रेड कार्रवाई में कुल 11 जुआरियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जुआ फड़ से नगदी 8,340 रुपये और 4 मोटरसाइकिलें, जिनकी कुल कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है, बरामद कर जप्त किया।
**बालको थाना में पकड़े गए जुआरी**
1. पी. राज शेखर (24 वर्ष)
2. वसीम (25 वर्ष)
3. चेयरमेन (56 वर्ष)
4. सहरता सिंह (49 वर्ष)
5. नंद कुमार (50 वर्ष)
6. शिव विश्वास (32 वर्ष)
7. पप्पू सोनकर (35 वर्ष)
8. मोहम्मद नौसाद (20 वर्ष)
**उरगा थाना में पकड़े गए जुआरी**
1. संतराम कर्ष (40 वर्ष)
2. जितेंद्र कुमार पटेल (25 वर्ष)
3. नेतराम पटेल (34 वर्ष)
**जप्त वाहन**
1. स्प्लेंडर प्लस (सीजी 12BH 3452)
2. टीवीएस राइडर (सीजी 12BL 7746)
3. हीरो स्प्लेंडर (सीजी 12BB 9024)
4. हीरो एचएफ डीलक्स (सीजी 12AY 7514)
**पुलिस की सख्त कार्रवाई से भय का माहौल**
पुलिस की इस मुस्तैदी और सख्त कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के बीच भय का माहौल बन गया है। वहीं, जिले में इस तरह की कार्रवाइयों से कानून-व्यवस्था को सख्त बनाए रखने की दिशा में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। पुलिस प्रशासन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अवैध गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।









