कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नई पदस्थापना के आदेश जारी किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने आदेश जारी कर जिले के आठ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना और अस्थायी संबद्धता के निर्देश दिए हैं।







