Monday, October 26, 2026

कोरबा: वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. चरणदास महंत ने मोहम्मद इशहाक रिज़वी (बाबा भाई) को दी भावुक श्रद्धांजलि

कोरबा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कोरबा निवासी और समाजसेवी मोहम्मद इशहाक रिज़वी, जिन्हें सभी प्यार से बाबा भाई के नाम से जानते थे, के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। डॉ. महंत ने बाबा भाई के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी और अपने शब्दों में उन्हें याद करते हुए भावुक श्रद्धांजलि अर्पित की।

डॉ. महंत ने बाबा भाई को याद करते हुए कहा, “बाबा भाई न केवल एक समर्पित समाजसेवी थे, बल्कि मेरे व्यक्तिगत जीवन में भी उनके साथ का विशेष महत्व था। उनका निधन पार्टी और समाज दोनों के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने सदैव कांग्रेस पार्टी और समाज के हित में कार्य किया। उनके योगदान और समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा।”

इस मौके पर डॉ. महंत के साथ कांग्रेस पार्टी के कई प्रमुख नेता भी उपस्थित थे, जिन्होंने बाबा भाई के योगदान को सराहा और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं। श्रद्धांजलि देने वालों में सुरेश सहगल, नगर निगम सभापति श्याम सुंदर सोनी, हरीश परसाई, मुरित राम साहू, बोध सिंह ठाकुर, सनदधर दीवान, धरम निर्मले, सुनील जैन, जुम्मन खान ,एहसान खान और विमल थवाईत जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल थे।