कोरबा रेलवे स्टेशन के सेकंड एंट्री से लगे कोयला साइडिंग एरिया में ट्रेन से कटकर एक महिला ने आत्महत्या कर लीl मिली जानकारी अनुसार पति की मौत के बाद जयंती बाई महंत उम्र लगभग 52 वर्ष अपने बेटे के साथ मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत रेलवे कॉलोनी में रहती थी आज सुबह 9:00 बजे करीब घर से निकाल कर कोयला साइडिंग एरिया में पहुंची और ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लीl घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची आरपीएफ और मानिकपुर चौकी पुलिस मामले की जांच में जुटीl आत्महत्या किस वजह से किया है यह फिलहाल पता नहीं चल पाया है, लेकिन बताया जा रहा है मृतिका का बेटा आदतन शराबी है जिसके शराब पीने की आदत से महिला परेशान रहती थीl











