Saturday, October 10, 2026

KORBA: चोरी के आरोप में महिला एसईसीएल कर्मी गिरफ्तार,74 हजार रुपए कीमती काॅपरवायर व सिल्ली बरामद

एसईसीएल की सेंट्रल वर्कशाॅप से काॅपरवायर सहित सिल्लियों की चोरी करने के मामले में मानिकपुर पुलिस ने एक महिला एसईसीएल कर्मी को गिरफ्तार किया है। महिला आरोपी का नाम इंद्रजीत कौर है,जो वर्कशाॅप में फिटर के पर पर कार्यरत है।एसबीएस काॅलोनी स्थित महिला के घर से पुलिस ने 74 हजार रुपए कीमती काॅपरवायर समेत सिल्लियों को जप्त किया है। बताया जा रहा है,कि आरोपी महिला काम के दौरान सिल्लियों को अपने बैग में भरकर घर ले जाया करती थी। महिला आरोपी को गिरफ्तार कर मानिकपुर पुलिस द्वारा जरुरी कार्रवाई की जा रही है।