Saturday, October 10, 2026

भिक्षा मांगने के नाम पर चोरी करने वाली महिलाएं गिरफ्तार, 2 सहयोगी भी पकड़ाए

रायपुर। भीक्षा मांगने के नाम पर घूम-घूमकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 2 महिला सहित 4 अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के मुताबिक प्रार्थी लखपति सिंदूर ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि वह सुंदर विहार टीचर्स कालोनी कोटा का रहने वाला है एवं ब्ैम्ठ औषधालय में रजिस्ट्रार के पद पर कार्यरत है । दिनांक 20.11.2022 को 11.30 बजे प्रार्थी अपनी पत्नी सत्यभामा सिंदूर के साथ माना कैेम्प दोस्त के यहां गये हुए थे, उनका पुत्र भूपेन्द्र सिंदूर पहले से घर से निकल गये थे घर में उनकी पुत्री हर्षा सिंदूर घर में ही थी घर में नौकर न आने के कारण किचन में हर्षा सिंदूर बर्तन धोई उसके बाद अपने रूम में इयर फोन लगाकर मोबाईल चला रही थी मकान का मेन गेट अंदर से एलड्राप लगा था जिसे खोलने के लिए हल्का सा जगह बना हुआ था हॉल का पहला रूम का जाली गेट हल्का सा बंद था अंदर का दरवाजा भी बंद था
सिटकनी नही लगा था हाल के सामने पुजा कमरा है जिसमें आलमारी रखा हुआ है आलमारी में चाबी लगा हुआ था उसी आलमारी के अंदर लगभग 80,000/रू रखा हुआ था दोपहर 3.00 बजे प्रार्थी जब घर आया, लगभग 04.30 बजे वह अपनी पत्नी के साथ भिलाई चले गये रात को करीब 09.30 बजे घर लौटे कपडा बदलने के बाद जब उसकी पत्नी पुजा कमरे में गई तब आलमारी से कुछ निकालना था खोलकर देखी तो आलमारी में रखे रकम लगभग 80,000/रू. एवं पेन कार्ड, आधार कार्ड, ड्रायविंग लाईसेंस व गाड़ियो का आर.सी. बुक, बैंक चेक बुक प्लास्टिक डायरी में रखा हुआ था जो देखने पर नही दिखा दिनांक 21.11.2022 को फुटेज देखे, उपरोक्त रकम एवं दस्तावेजों को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया जिस पर थाना सरस्वती नगर में अपराध क्रमांक 282/2022 धारा 380 भादवि. पंजीबद्ध किया गया है।