Wednesday, September 23, 2026

KORBA : दो बोलेरो चोरी की गुत्थी को कटघोरा पुलिस ने 48 घण्टे में सुलझाई.. दो आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

कोरबा : कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम लखनपुर से बीते दो दिनों में दो अलग अलग स्थानों से चोरों ने बोलेरो वाहन की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। प्रार्थी की शिकायत पर कटघोरा पुलिस ने 48 घण्टे के भीतर बोलेरो चोरी की गुत्थी को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चोरी की गई दो बोलेरो के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बतादें की कटघोरा थाना अन्तर्गत ग्राम लखनपुर के ललमटिया पारा निवासी चंद्रशेखर श्रीवास ने कटघोरा थाना आकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि 14 सितंबर को स्कूली बच्चों को घर छोड़कर 3 बजे वो अपने बोलेरो वाहन को लॉक कर रोजाना की तरह घर के सामने खड़ा कर दिया था और सुबह 4 बजे जब वे लघुशंका के लिए उठे तो उन्होंने घर के बाहर खड़ी की गई बोलेरो वाहन वहां से गायब मिली। उन्होंने 15 सितंबर सुबह 10 बजे इसकी लिखित शिकायत कटघोरा थाना में दर्ज कराई। कटघोरा थाना प्रभारी अश्विन राठौर ने इस घटना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए अपने उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया।