Thursday, September 24, 2026

प्रदेश पंचायत सचिव छत्तीसगढ शासकीयकरण की मांग को लेकर कर रहा है प्रदर्शन

कोरबा। प्रदेश पंचायत सचिव संघ अपनी शासकीयकरण की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटा हुआ है। काम बंद कलम बंद अनिश्चितकालीन हड़ताल के जरिए सरकार से अपनी मांग को मनवाने को लेकर पंचायत सचिव कोशिश कर रहे है । जाहिर है पंचायत सचिवों के हड़ताल पर जाने से ग्रामीण क्षेत्रों के विकास कार्य रुक गए हैं । लेकिन इन सबके बाद भी पंचायत सचिवों की मांगों को लेकर अधिकारी व शासन गंभीर नहीं है।