Thursday, October 22, 2026

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत का प्रदेश दौरा, विभिन्न जिलों में जनसम्पर्क और बैठकें करेंगे

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत आगामी 29 जून से 1 जुलाई 2025 तक प्रदेश के विभिन्न जिलों के दौरे पर रहेंगे। इस प्रवास के दौरान वे कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे, जनसम्पर्क कार्यक्रमों में शामिल होंगे और संगठन की बैठकें लेंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ. महंत का यह दौरा कोरबा, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर-चांपा और शक्ति जिले में प्रस्तावित है। इस दौरान वे क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी लेने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों से चर्चा करेंगे।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक नेता प्रतिपक्ष विभिन्न मुद्दों पर फीडबैक लेंगे और जनता की समस्याओं को विधानसभा में प्रभावी ढंग से उठाने की रूपरेखा भी तय करेंगे। कार्यक्रम के दौरान डॉ. महंत का कई स्थानों पर स्वागत समारोह भी आयोजित किया जाएगा।