Thursday, July 30, 2026

ठेकेदार की मौत का LIVE VIDEO,  बीच सड़क चालक ने खोला गाड़ी का दरवाजा; टकराकर गिरे बाइक सवार को ट्रेलर ने कुचला

ट्रेलर से कुचलकर ठेकेदार की मौके पर ही मौत हो गई। - Dainik Bhaskarदुर्ग में बस स्टैंड के पास शनिवार को एक ठेकेदार की ट्रेलर से कुचलकर मौत हो गई। बीच सड़क पर चालक ने स्कॉर्पियो का दरवाजा खोल दिया। इसके चलते बाइक सवार टकराकर सड़क पर गिरा और ट्रेलर की चपेट में आ गया। हादसे का वीडियो भी सामने आया है। मामला कोतवाली क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, भिलाई कैंप-1 निवासी हेमंत केसरिया (50) ठेकेदारी का काम करते थे। उनके भतीजे अजय तामोरिया ने बताया कि वह भिलाई स्टील प्लांट में इंजीनियर है। उसके चाचा हेमंत केसरिया सरमढ़ा इंडस्ट्रियल एरिया में लेबर पेमेंट करने गए थे। वहां से घर लौट रहे थे।

अजय ने बताया कि 23 मार्च की दोपहर में वह जैसे ही बस स्टैंड स्थित चौक के पास निकले, तभी सड़क पर खड़ी स्कॉर्पियो के चालक ने दरवाजा खोल दिया। इसके कारण हेमंत बाइक सहित गाड़ी के दरवाजे से टकराए और सड़क पर गिर पड़े। तभी बगल से निकल ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया।

आसपास के लोगों ने हादसा होते देखा तो हेमंत को उठाकर इलाज के लिए बीएम शाह हॉस्पिटल भिलाई पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को लाल बहादुर शास्त्री स्थित मॉर्चुरी में रखवाया गया। वहां से रविवार को पंचनामा कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।

हेमंत केसरिया भिलाई कैंप वन निवासी।