रायपुर. महादेव ऑनलाइन सट्टा एप मामले में रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एप के मास्टर माइंड दीपेश सिंह चौहान समेत 6 आरोपियों को भिलाई से गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा कि ये सटोरिए लोगों को झांसा देकर उनके बैंक खाते इस्तेमाल करते थे. पार्षद दीपक जायसवाल के भाई को भी शिकार बनाया था.पूरा मामा आजाद चौक थाना क्षेत्र का है. शिकायत के बाद सटोरियों पर पुलिस ने कार्रवाई की है. पुलिस के मुताबिक, इन सटोरियों ने देश में दर्जनों लोगों के खातों से करोड़ों रुपए का हेरफेर किया है.










