कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत जंगल मे दोना पत्तल तोड़ने गया एक व्यक्ति पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। इस मामले में डायल 112 ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। डायल 112 के कर्मचारी 4 किलोमीटर पैदल चलकर घायल के पास पहुंची और उसे वापस पैदल एंबुलेंस वाहन तक लेकर आई।
ये घटना बांगो थाना अंतर्गत मोरगा के भुलसीभवना हाथीमरी जंगल की है। जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय रतनराम मंझवार के पर छठी कार्यक्रम होना था। इसके लिए वो गांव से लगे जंगल में दोना पत्तल बनाने पत्ता लेने गया हुआ था। पत्तल तोड़ने पेड़ पर चढ़ा हुआ था कि अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से नीचे गिर गया। गिरने के बाद वह घायल हालत में पेड़ के नीचे पड़ा हुआ था।

गिरने से दायां पैर हुआ फैक्चर
पेड़ से गिरने के कारण रतनराम मंझवार दायां पैर फैक्चर हो गया था। इसके कारण वह घंटो जंगल में पड़ा रहा। काफी देर बाद एक ग्रामीण की नजर घायल रतनराम मंझवार पर पड़ी। इसके बाद ग्रामीण ने इसकी सूचना उसके गांव जाकर उसके परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 को दी।










