Tuesday, September 29, 2026

छत्तीसगढ़ में पुलिस कैंप पर नक्सली हमला, 3 जवान शहीद:टेकलगुड़ेम कैंप में 14 जवान घायल; 2021 में यहां 23 जवान शहीद हुए थे

घायल जवान अपने पैर में लगी चोट को मोबाइल से देखते हुए।बस्तर के टेकलगुड़ेम में मंगलवार को पुलिस कैंप पर नक्सली हमले में 3 जवान शहीद हो गए है। 14 जवान घायल हैं। घायलों को चॉपर से पहले जगदलपुर लाया गया। यहां से उन्हें रायपुर ले जाया जा रहा है। बता दें कि टेकलगुड़ेम में ही साल 2021 में नक्सली हमले में 23 जवान शहीद हुए थे।

मंगलवार को जोनागुड़ा-अलीगुड़ा क्षेत्र में कोबरा/एसटीएफ/डीआरजी की टीम सर्चिंग कर रही थी। दोपहर 3 से 4 बजे के बीच घात लगाए नक्सलियों ने टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान सुरक्षाबलों ने भी नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।