Thursday, May 14, 2026

ट्रेन से टकराकर पटरी पर गिरी मासूम, ऊपर से गुजरी ट्रेन, लेकिन…

दंतेवाड़ा. जाको राखे साईया , मार सके न कोई, यह कहावर्त आज दंतेवाड़ा जिले में देखने को मिला, जहां मालवाहक ट्रेन से टकराकर छह वर्ष की मासूम पटरी पर पड़ी रही और उसके शरीर के ऊपर से ट्रेन (TRAIN) पार हो गई. गनीमन है कि बच्ची को कुछ नहीं हुआ. यह घटना दाबपाल गांव की है.मिली जानकारी के मुताबिक, बच्ची रहमती रेल पटरी पर खेलते समय मालवाहक ट्रेन (TRAIN) से टकरा गई. इसके चलते बच्ची के माथे पर चोट लगने के करण वह बेसुध होकर पटरी के बीच में ही पड़ी रही. पूरी मालवाहक ट्रेन बच्ची के शरीर के ऊपर से पार हो गई. गनीमत है बच्ची को कुछ नहीं हुआ.