Thursday, July 30, 2026

चीखता रहा शख्स: लाठी से मारते रहे बेरहम लोग, VIDEO आया सामने

सागर। मध्य प्रदेश के सागर केमोतीनगर थानाक्षेत्र में एक अधेड़ शख्स की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सामने आया है। इसमें कुछ लोग उस पर एक के बाद एक लाठी बरसाते नजर आ रहे है। घटना गल्ला मंडी इलाके की बताई जा रही है। हालांकि इस व्यक्ति की पिटाई क्यों की जा रही है इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आ पाई है। लेकिन यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना का जो वीडियो सामने आया है उसमे सफेद शर्ट और काला पैंट पहने व्यक्ति को 4-5 लोग घरेकर डंडे से मारते नजर आ रहे है, इस दौरान वह चीख-चीख कर उन्हें मारने से रोकने के लिए कह रहा है, लेकिन मारपीट करने वालों पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। वो लाठी-डंडे से दनादन उसे पीट रहे है।

इधर मारपीट की घटना के बीच जब एक युवक मारपीट करने वालों को रोकने की कोशिश कर रहा है तो डंडा हाथ में लिए व्यक्ति उसकी भी पिटाई शुरू कर दी। हालांकि विवाद की वजह क्या है, और मारपीट क्यों की जा रही है, जांच के बाद ही इसका कारण स्पष्ट हो सकेगा।