Monday, September 21, 2026

मिजोरम की 40 सीटों का रिजल्ट:CM जोरमथंगा चुनाव हारे, बीजेपी दो सीट जीती; नई पार्टी ZPM 27 सीटों के साथ बहुमत की ओर

इंफाल.मिजोरम के 40 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। ZPM ने अब तक 14 सीट जीत लीं और 13 पर आगे चल रही है।

वहीं सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट (MNF) के खाते में 6 सीट आईं और चार पर बढ़त मिली है। हालांकि CM जोरमथंगा आइजोल-ईस्ट 1 से चुनाव हार गए। उन्हें ZPM के ललथनसंगा ने हराया। उधर बीजेपी ने दो सीटें जीत ली हैं। पिछली बार पार्टी को एक सीट मिली थी। जबकि कांग्रेस 1 पर आगे है।

जोरम पीपुल्स मूवमेंट के नेता लालदुहोमा ने कहा- वह पार्टी की बढ़त देखकर खुश हैं। अगले दो दिनों के बीच मैं राज्यपाल से मिलूंगा। शपथ ग्रहण इसी महीने होगा।

लालदुहोमा एक पूर्व IPS अधिकारी हैं। वे पूर्व PM इंदिरा गांधी की सिक्योरिटी संभाल चुके हैं। उनकी पार्टी ने दूसरी बार विधानसभा चुनाव लड़ा। 2018 में ZPM को 8 सीटें मिली थीं।