
रायपुर.पूर्व सांसद और आदिवासी नेता नंदकुमार साय रविवार को बीजेपी से इस्तीफा देने के बाद आज कुछ ही देर में कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। इस वक्त कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में जोर-शोर से तैयारियां चल रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम साय को कांग्रेस की सदस्यता दिलाएंगे। इस दौरान कांग्रेस के कई नेता भी मौजूद रहेंगे।
नंदकुमार साय के कांग्रेस में शामिल होने से पहले कांग्रेस भवन में मंत्री मोहम्मद अकबर और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय पहुंच चुके हैं। अचानक साय के इस्तीफे से बीजेपी में हड़कंप मचा हुआ है।











