Saturday, August 8, 2026

गेवरा खदान में लापरवाही से फिर हुआ हादसा, देवयोग से नहीं हुई जनहानि, चारपहिया पर चढ़ा भारी वाहन

कोरबा। कोरबा के गेवरा खदान में उस वक्त लोग सकते में आ गए जब एक चार पहिया वाहन पर एक अन्य भारी वाहन चढ़ गया । बताया जा रहा है कि लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए भारी वाहन के चालक ने छोटे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे पर अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई । देवयोग से यहां पर कोई हताहत नहीं हुआ वरना जिस तरह से बड़े ट्रेलर ने कार को अपनी चपेट में ले लिया है उससे जन हानि की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता था । फिलहाल सभी ने इस मामले में बड़े ट्रेलर के चालक को ही दोषी बताया है । लापरवाही के कारण आज एक जान फिर जाते-जाते बची है।