Wednesday, September 23, 2026

BJP MLA भसीन के निधन की खबर अफवाह ! CM बघेल ने ट्वीट कर कहा- विद्यारतन जी की हालत काफ़ी नाजुक है, ईश्वर उनको लंबी उम्र दे…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दुर्ग के वैशाली नगर से BJP विधायक विद्यारतन भसीन के निधन की खबर अफवाह है. उनका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि वरिष्ठ चिकित्सकों की देखरेख में इलाज जारी है. CM बघेल ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है.CM भूपेश ने ट्वीट कर लिखा कि अभी पता चला है कि विद्यारतन भसीन जी की हालत काफ़ी नाजुक है. वरिष्ठ चिकित्सकों की देख-रेख में इलाज जारी है. ईश्वर उनको लंबी उम्र दे, ऐसी हम सब कामना करते हैं.

बता दें कि वैशाली नगर से BJP विधायक विद्यारतन भसीन लंबे समय से बीमार चल रहे हैं. उनका इलाज जारी है. बताया जा रहा है कि उन्हें वेंटीलेटर में रखा गया है. उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है.

रामकृष्ण केयर हस्पिटल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन

रामकृष्ण केयर हस्पिटल ने विद्यारतन भसीन के निधन को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि विद्यारतन भसीन का इलाज कुछ दिनों से रामकृष्ण केयर हस्पिटल में चल रहा है. वह अभी वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं.