ओडिशा के बालासोर में 2 जून की शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट हादसे का शिकार हो गई थीं। अब कोरोमंडल ट्रेन के भीतर का वीडियो सामने आया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 सेकेंड का यह वीडियो हादसे से ठीक पहले का है। जिसमें एक कर्मी ट्रेन में सफाई करता नजर आ रहा है। पैसेंजर्स अपनी सीटों पर बैठे हैं।
इसी दौरान एक जोरदार आवाज होती है और ट्रेन में अंधेरा छा जाता है। इसके बाद ट्रेन के भीतर मौजूद यात्रियों की चीखें सुनाई है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक वीडियो किसी पैसेंजर ने बनाया है.इसकी पुष्टि नहीं करता।












