Monday, August 3, 2026

झाड़-फूंक के चक्कर में गई युवक की जान, मानसिक विक्षिप्तों जैसी हरकतें करने लगा था युवक, नहर में तैरती मिली लाश

कोरबा जिले के भेलवाटिकरा गांव में झाड़-फूंक के चक्कर में एक युवक की मौत हो गई। बीमार युवक का इलाज अस्पताल में करवाने के बदले परिजन बैगा से उसकी झाड़-फूंक करवाते रहे। मामला बालको थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, भेलवाटिकरा गांव का रहने वाला 23 वर्षीय तुलाराम रोजगार के सिलसिले में जांजगीर से कोरबा जिले के बालकोनगर आया हुआ था। रूमगरा में वह अपनी बहन विशाखा के पास रह रहा था। यहां रहते हुए उसे काम भी मिल गया था। कुछ दिनों पहले बालको में रहने वाले कुछ युवकों के साथ तुलाराम काम करने के लिए खरसिया गया हुआ था। यहां तबियत बिगड़ने पर उसके दोस्तों ने उसे कोरबा जाने वाली बस बैठा दिया। वो वापस अपनी बहन के घर पहुंचा, जहां अजीबोगरीब हरकत करने लगा।