Monday, September 28, 2026

ईद-मिलादुन्नबी पर फहराया फिलिस्तीन का झंडा:हिंदू संगठनों ने घेरा थाना, कहा- ऐसे लोगों को कोड़े मारने चाहिए; 16 लोग गिरफ्तार

बिलासपुर में फिलिस्तीनी झंडे का बैनर लगाने पर मचा बवाल। - Dainik Bhaskarबिलासपुर में ईद मिलादुन्नबी के दिन सड़कों पर फिलिस्तीन के झंडा फहराने पर हंगामा हो गया। हिंदू संगठनों ने विरोध जताते हुए मंगलवार को थाने का घेराव कर दिया और जमकर नारेबाजी की। उनकी शिकायत पर पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, शहर में सोमवार को ईद मिलादुन्नबी के त्योहार पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला। साथ ही जगह-जगह बैनर-पोस्टर और झंडे भी लगाए गए थे। इस दौरान तारबहार क्षेत्र के खुदीराम बोस चौक के पास सड़क पर कई जगह फिलिस्तीन के झंडे लगा दिए गए।