कोरबा। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के निवास पर पाली तानाखार क्षेत्र के विधायक मोहित राम केरकेट्टा ने उनसे मुलाकात की। यहां कोरबा महापौर राजकिशोर प्रसाद भी उपस्थित थे। पाली विधायक मोहितराम ने कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल की तारीफ करते हुए कहा कि राजस्व मंत्री के कार्यकाल में कोरबा सहित प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। पाली विधायक ने राजस्व मंत्री से आशीर्वाद लिया और कहा कि विधानसभा क्षेत्र में कुछ कार्य बाकी है, अगर उन्हें पूर्ण कराने में मदद मिल जाए तो हम फिर से पाली तानाखर से जीत सकते हैं।
इसके अलावा राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं पाली तानाखार विधायक के मध्य कमरे में गोपनीय बैठक संपन्न हुई । करीब आधे घंटे तक चले बैठक के संदर्भ में जब केएनएन न्यूज ने विधायक से पूछा तब उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि कुछ महत्वपूर्ण तथ्य पर बात हुई है, उन्हें आने वाले समय पर आम कर दिया जाएगा।











