कांकेर. प्री मेट्रिक छात्रावास दुर्गूकोंदल में 15 बच्चों को डंडे से मारपीट करने की घटना सामने आई है. मारपीट करने वाले कोई और नहीं बल्कि छात्रावास के सीनियर छात्रों ने ही जूनियर छात्रों की पिटाई की है. घटना शुक्रवार और शनिवार रात्रि की बताई जा रही है.जानकारी के मुताबिक, सीनियर छात्रों ने जिल्द नहीं देने, कपड़ा सफाई कराने, मच्छरदानी पहले लगाने के नाम पर मारपीट की है, जिससे छात्रावास के बच्चे दहशत में हैं. घटना के दौरान अधीक्षक और चौकीदार भी छात्रावास में ही मौजूद थे, लेकिन दोबारा मारपीट करने की डर से बच्चों ने अधीक्षक और चपरासी को जानकारी नहीं दी. मारपीट का खुलासा तब हुआ जब हास्टल के दो छात्रों ने डर से घर भाग गए और अपने पालकों को मारपीट करने की जानकारी दी.








