Wednesday, July 29, 2026

पुलिस जवान ने पेश की मानवता की मिसाल, दर्द से तड़प रही गर्भवती को कांवर में उठाकर पहुंचाया अस्पताल

रायगढ़. पुलिस लोगों की मदद के लिए हमेशा आगे रहती है। थाना कापू क्षेत्र अंतर्गत पहाड जंगल के बीच Village Paremer Ghutrupara ग्राम पारेमेर घुटरूपारा बसा है, बरसात के दिनों में गांव के एक ओर चार पहिया वाहन का पहुंचना मुश्किल है। ऐसे में घुटरूपारा में एक गर्भवती महिला का दर्द उठना परिवार के लिए मुसीबत बन गया।

परिवार ने गर्भवती सुष्मिता (28 साल) को अस्पताल तक पहुंचाने डायल 112 को मदद के लिए काल किया गया। मेडिकल इमरजेंसी का काॅल थाना कापू राईनो को प्राप्त हुआ। कालर ने महिला को प्रसव पीड़ा होने की जानकरी दी । डायल 112 ड्यूटी में तैनात आरक्षक विपिन किशोर खलखो और ईआरवी वाहन चालक छोटू दास तुरंत रवाना हुए।