Tuesday, July 7, 2026

कोरबा जिले की आबकारी विभाग की लचर व्यवस्था

कोरबा। कोरबा में इन दिनों शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं अवैध शराब बनाना और बेचना आबकारी विभाग की सह पर कोरबा जिले में जोरों से चल रहा है।

चाहे ग्रामीण क्षेत्र हो चाहे शहरी क्षेत्र । नशे की आदत दिनों दिन कोरबा जिले में बच्चों, महिलाओं और पुरुषों में बढ़ती जा रही है।

विभाग कुछ जगहों पर दिखावे के लिए कार्रवाई करती है।।लेकिन उन्हीं के आशीर्वाद से जिले में शराब और अन्य नशे की गिरफ्त में लोग आते जा रहे है। यह सभी आबकारी विभाग की ही देन है।

पुलिस विभाग का काम है कानून व्यवस्था बनाए रखना,, यह नहीं कि वह जाकर शराब बनाने वालों को पकड़े। मगर आबकारी विभाग इस काम को नहीं करती । इसलिए मजबूरन पुलिस विभाग को शराब माफियाओं के खिलाफ कार्य को करना पड़ता है। दिखावे के तौर पर पुलिस विभाग भी कार्य करती है मगर लक्ष्मी के आगे भी कभी कभी झुक जाते हैं ।

कोरबा जिले में इस तरह से नशे का कारोबार खुले में फल फूल रहा है आने वाले समय में कोरबा जिले में महिलाएं, बच्चे,पुरुष बर्बाद होने के कगार पर है । इस मामले में सीएम भूपेश बघेल को कोरबा जिले के लिए विशेष तौर पर हस्तक्षेप करना चाहिए,,जिससे कुछ अधिकारी ,शासन प्रशासन के लोग जो इसको बढ़ावा दे रहे हैं उन पर रोक लग सके।

KORBA: अवैध परिवहन करते 90 बोरी चावल जब्त..वाहन चालक और कारोबारी पर मामला दर्ज