Tuesday, July 7, 2026

लापरवाही की हद,, प्रसव पीड़ा से कराह रही महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन,,गेट पर लटका रहा ताला, परिसर में ही हुआ प्रसव

कोरबा. चचिया के उप स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही बरते जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल के गेट पर ताला लटका हुआ था। स्वास्थ्य कर्मचारी सूचना के बाद भी समय पर अस्पताल नहीं पहुंचे। प्रसव पीड़ा से कराह रही गर्भवती महिला का प्रसव हो गया। विकासखंड कोरबा के चचिया में उप स्वास्थ्य केंद्र संचालित है। ‘चचिया निवासी महेत्तरीन बाई (30) को सुबह प्रसव पीड़ा हुई। परिजन चचिया के सरकारी अस्पताल पहुंचे, लेकिन अस्पताल के दरवाजे पर ताला लटका हुआ था। परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मियों से संपर्क किया, लेकिन काफी देर के बाद भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। महिला प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। इस बीच मितानिनों ने परिजनों की सहायता से साड़ी का घेराकर अस्पताल के दरवाजे पर ही प्रसव कराया गया। महिला ने शिशु को जन्म दिया। इसके बाद परिजनों ने डॉयल 108 को कॉल किया।1 महिला व शिशु को एंबुलेंस से । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करतला में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि महिला व शिशु स्वस्थ हैं। तब, जाकर परिजनों ने राहत महसूस किया।