
कोरबा। कोरबा जिले की स्वस्थ्य सुविधा में बढ़ोतरी होने जा रही है जिले के उपनगरीय क्षेत्र हरदी बाजार में रामकृष्ण हॉस्पिटल नामक एक नया अस्पताल खुलने वाला है,,हरदीबाजार और आसपास के ग्रामीणों को अब चिकत्सा सुविधा प्राप्त करने के लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू सहित विभिन्न प्रकार की सुविधा रामकृष्ण हॉस्पिटल में उलपब्ध है। दिनाक 16.10.2022 को कोरबा के वरिष्ट भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल इसका शुभारंभ करेंगे।
अस्पताल के संचालक शिव प्रसाद राठौर और डॉक्टर विजय राठौर ने कहा कि निश्चित ही इस अस्पताल से लोगो को सस्ती और अच्छी स्वास्थ्य सुविधा उनके क्षेत्र में ही मिल जायेगी। साथ ही समय की भी बचत होगी,जिससे गंभीर मारीजी को तुरंत उपचार भी उपलब्ध हो जाएगा।








