
कोरबा। कोरबा जिले में 4 विधानसभा सीट है । जिनमें से दो आदिवासी वर्ग के लिए आरक्षित है वही 2 सामान्य वर्ग के लिए।
जहा आदिवासी वर्ग के लोग सामान्य सीट पर चुनाव लड़ सकते हैं । लेकिन सामान्य वर्ग का व्यक्ति आदिवासी सीट पर चुनाव नहीं लड़ सकता।
जैसे कि कटघोरा विधानसभा समान्य सीट है। कटघोरा विधानसभा क्षेत्र को कांग्रेस के द्वारा आदिवासियों को प्रतिनिधित्व के लिए दिया जाना सरासर गलत है।। इस बात को लेकर स्थानीय सामान्य वर्ग के कांग्रेसी नेताओं में आक्रोश है ।
उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी से बात करने का विचार किया है । और सामान्य वर्ग के सीट के लिए सामान्य वर्ग के व्यक्ति को ही टिकट दिए जाने की बात कही है ताकि सामान्य वर्ग के हितों की रक्षा हो सके।









