Tuesday, July 28, 2026

MP-UP और छत्तीसगढ़ में भी अग्निवीरों को आरक्षण:पुलिस, PAC-फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में छूट मिलेगी, हरियाणा-उत्तराखंड पहले ही रिजर्वेशन का ऐलान कर चुके

इंडियन आर्मी में अभी तक 1 लाख अग्निवीर शामिल किए जा चुके हैं। 2024-25 के लिए 50 हजार वैकेंसी निकाली गई हैं। - Dainik Bhaskarमध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ सरकार ने सेना के अग्निवीरों को राज्य पुलिस की भर्ती में आरक्षण देने की घोषणा की है। कारगिल विजय के 25 साल पूरे होने पर तीनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने इसकी घोषणा की है। हालांकि आरक्षण कितना मिलेगा, इसकी जानकारी नहीं दी गई।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को कहा कि अग्निवीर जब सेना में सेवा के बाद वापस आएंगे तो उन्हें राज्य पुलिस और फॉरेस्ट गार्ड की भर्ती में आरक्षण के साथ छूट दी जाएगी।

दो साल पहले केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी BSF, CRPF, ITBP, SSB और CISF में अग्निवीरों को 10% आरक्षण देने की घोषणा की थी। वहीं हरियाणा सरकार अग्निवीरों को 10% आरक्षण देने का फैसला कर चुकी हैं। उत्तराखंड सरकार भी 22 जुलाई को ही अग्निवीरों को आरक्षण देने का ऐलान कर चुकी है।

विपक्ष ने अग्निपथ योजना बंद करने की मांग की
सेना में अग्निपथ योजना के जरिए अग्निवीरों की भर्ती को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच टकराव चल रहा है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इसे बंद करने की मांग की है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कहा कि INDIA गठबंधन की सरकार में इस योजना को बंद कर दिया जाएगा।