Friday, July 17, 2026

Rewa Viral Video: रीवा में भाजपा विधायक के सामने कव्‍वाल की आपत्तिजनक टिप्‍पणी, हिंदुस्‍तान को लेकर कही ये बात; वीडियो वायरल

रीवा, मध्‍य प्रदेश के रीवा जिले के मनगवां में आयोजित उर्स मेले से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। जिसमें कार्यक्रम के दौरान आयोजित समारोह में कव्वाली गाते हुए कानपुर के कव्वाल ने हिंदुस्तान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। जिसके बाद अब यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कव्वाली गाते हुए कव्वाल ने कहा कि हिंदुस्तान का पता नहीं चलेगा। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में स्थानीय भाजपा विधायक पंचू लाल प्रजापति भी बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे। हालांकि इसके बाद लोग इस मामले में कई तरह की बातें कर रहे हैं।

पिछले दिन रीवा जिले के मंगवां कस्बे में उर्स मेले को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें कानपुर और मुजफ्फरपुर के दो कव्वालों को बुलाया गया था। इस दौरान कानपुर निवासी कव्वाल शरीफ ने भारत को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. . जिसके बाद उनके द्वारा किए गए कमेंट का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें कव्वाल ने कहा है कि… हिंदुस्तान का पता नहीं चलेगा।

बताया जा रहा है कि हर साल मनगवां कस्बे में उर्स का मेला लगता है और अनवर शाह की मजार पर चादर चढ़ायी जाती है। जिसको लेकर उक्त कार्यक्रम का आयोजन पिछले 4 दिन पहले किया गया था, जहां कव्वाल ने ज्वाइन करते हुए सबसे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और देश के गृह मंत्री अमित शाह का जिक्र किया। आपको बता दें कि कार्यक्रम में क्षेत्र के स्थानीय विधायक पंचू लाल प्रजापति बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे।