महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित RSS के मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके बाद RSS मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डीसीपी जोन III गोरख भामरे ने बताया कि शनिवार दोपहर 1 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में एक फोन आया था। फोन करने वाले शख्स ने महल इलाके में बने आरएसएस मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी है।










