Tuesday, June 23, 2026

RSS के मुखपत्र में इंदिरा गांधी की तुलना हिटलर से:पांचजन्य के कवर पेज पर लिखा- दो तानाशाह, एक जैसी इबारत

नई दिल्ली.देश में आज ही के दिन 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इमरजेंसी लगाई थी। आज इमरजेंसी के 48 साल पूरे होने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की पत्रिका पांचजन्य ने इंदिरा गांधी की तुलना जर्मनी के तानाशाह हिटलर से की है।

पांचजन्य पत्रिका ने अपने नए अंक के कवर पेज पर हिटलर और इंदिरा गांधी की तस्वीर लगाई है और इसे ‘हिटलर गांधी’ का नाम दिया है। पत्रिका ने लिखा है- दो तानाशाह, एक जैसी इबारत।

पत्रिका ने लिखा- हिटलर के जघन्य अपराधों को नकारने अथवा भुलाने पर यूरोप में कई जगह कानूनी पाबंदी है। यह उनके लिए अस्तित्व की रक्षा का प्रश्न है।

यही स्थिति भारत में इंदिरा गांधी के लगाए आपातकाल की है, जिसे भुलाना लोकतंत्र के अस्तित्व के लिए खतरनाक हो सकता है। आइए, याद करें 25 जून 1975 की काली रात से शुरू हुई वह दास्तान…।