
बांकुड़ा.पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले में रविवार सुबह दो मालगाड़ियों की टक्कर में 12 डिब्बे पटरी से उतर गए।
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, टक्कर की जोरदार आवाज से ओंडा रेलवे स्टेशन के आसपास के लोगों की नींद खुल गई और वो मौके पर पहुंचे। उन लोगों ने ही मालगाड़ी के लोको पायलटों को सुरक्षित बाहर निकाला।
2 जून को ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों की हुई टक्कर के बाद 23 दिनों में यह दूसरा रेल हादसा है। हालांकि इसमें जान-माल का बहुत ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।











