Monday, August 10, 2026

बंद हो चुके रेतघाट में भी नदी का सीना चीरने में लगे रेत माफिया, SDM ने की कार्रवाई, 9 हाइवा समेत 1 चेन माउंटेन मशीन जब्त

आरंग. क्षेत्र के सभी रेतघाट बंद हो चुके हैं. इसके बाद भी यहां धड़ल्ले से अवैध उत्खनन जारी है. ऐसे में कुम्हारी रेतघाट से रेत की चोरी करते 9 हाइवा वाहन और 1 चैन माउंटिंग मशीन को आरंग एसडीएम अतुल विश्वकर्मा के नेतृत्व में राजस्व विभाग और आरंग पुलिस ने छापा मारकर जब्त किया है. मौके से कई वाहनों के ड्राइवर भाग खड़े हुए.1 चैन माउंटिंग मशीन और 2 हाइवा को रेतघाट में सील किया गया है. जबकि 07 हाइवा को आरंग पुलिस थाना को सुपुर्द किया गया है. इस दौरान आरंग तहसीलदार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.