रायपुर. छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम ने कार्यदिश जारी होने के बाद समय पर पाठ्य पुस्तकें नहीं छापने और पाठ्य पुस्तकें सप्लाई प्रभावित होने के मामले में टेक्नो प्रिंटर को नोटिस भेजा गया है. साथ ही सुरक्षा निधि और शेष जमा राशियों को क्षतिपूर्ति के रूप में वसूलने की चेतावनी दी है. नोटिस के खिलाफ टेक्नो प्रिंटर ने हाईकोर्ट में याचिका भी लगाई थी, जो आज खारिज हो गई.बता दें कि, कल ही ऐसे ही समांतर मामले में शारदा प्रिंटर की याचिका भी माननीय उच्च न्यायालय द्वारा खारिज की गई है.
वर्ष 2020-21में स्कूली बच्चों को वितरित की जाने वाली पाठ्य पुस्तकों के मुद्रण के लिए टेंडर के बाद टेक्नो प्रिंट्स के साथ पाठ्य पुस्तक निगम ने अनुबंध किया था. टेक्नो प्रिंट्स को 267.496 मी. टन का मुद्रण कार्य आवंटित किया गया था, किन्तु समय पर पुस्तकों के मुद्रण का कार्य नहीं किया जा सका. ऐसे में पाठ्य पुस्तक निगम ने अन्य मुद्रकों को आवंटित कर मुद्रण कराया.











