Tuesday, March 24, 2026

स्कूटी, LOVE स्टंट और जुर्माना: सड़क पर की शर्म की हदें पार, पुलिस ने काटा 8800 का चालान

बिलासपुर। आजकल लड़के-लड़कियां प्यार में इस कदर पागल हो गए हैं कि वह सारी हदें पार कर रहे हैं. प्रेमी युगल चलती कार या बाइक में रोमांस करते हुए खूब मस्ती कर रहे हैं. इस दौरान उन्हें न तो शर्म आती है और न ही कानून का डर.पिछले कुछ दिनों में कई राज्यों से ऐसे वीडियो सामने आए हैं, जिसमें ये लोग लाज-शर्म छोड़कर खुलेआम प्यार में लगे हुए हैं. ताजा वीडियो छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से सामने आया है, जिसमें प्रेमी जोड़ा स्कूटी पर रोमांस करता नजर आ रहा है. ये वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है.

दरअसल, यहां बीती रात करीब 2 बजे एक युवक को स्कूटी पर गोद में बैठाकर एक युवती को सड़क पर घूमते देखा गया. ये कपल स्कूटी पर रोमांस करता नजर आ रहा है.

वायरल वीडियो में एक लड़की एक लड़के की गोद में बैठी नजर आ रही है जबकि लड़का स्कूटी चला रहा है. इसी बीच वहां से गुजर रहे एक शख्स ने उसका वीडियो बना लिया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

इसका संज्ञान लेते हुए ट्रैफिक डीएसपी संजय साहू ने तुरंत सोशल मीडिया से प्राप्त वीडियो पर वाहन नंबर से मोबाइल नंबर हटवाकर वाहन मालिक से संपर्क किया. वाहन मालिक को 30 मिनट के भीतर थाने लाया गया और 8800 रुपये का चालान काटा गया.

इस संबंध में ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि बीती रात युवक द्वारा स्कूटी से यातायात नियमों का उल्लंघन करने का वायरल वीडियो मिलने पर उसे तत्काल कार्रवाई के लिए थाने बुलाया गया. मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काट कर माफी मांगी गई. ट्रैफिक पुलिस ने कहा कि इस तरह से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस हमेशा सख्त कार्रवाई करेगी.