कर्नाटक में सेक्स स्कैंडल के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना ने सोमवार को कहा- ‘मैं 31 मई को SIT के सामने पेश हो जाऊंगा। मेरे खिलाफ लगे सभी आरोप झूठे हैं। मुझे अदालत पर भरोसा है और विश्वास है कि मैं अदालत के जरिए झूठे मामलों से बाहर आऊंगा।’
प्रज्वल का यह बयान पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और उनके दादा की गुरुवार 23 मई को दी चेतावनी के 3 दिन बाद आया। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा था कि वे भारत लौट आएं और जांच का सामना करें। उन्होंने यह दावा भी किया कि इस मामले की जांच में उनके और उनके परिवार की तरफ से कोई दखलंदाजी नहीं की जाएगी।
प्रज्वल के खिलाफ 3 महिलाओं के उत्पीड़न के 3 मामले दर्ज हैं। वे 26 अप्रैल को लोकसभा की वोटिंग के बाद जर्मनी चले गए थे, तब से उनका कोई पता नहीं है। प्रज्वल हासन लोकसभा सीट से JDS के उम्मीदवार हैं।












